{"_id":"650332234523b63393028ec7","slug":"ec-calls-rival-factions-of-ncp-for-hearing-on-october-6-latest-news-upadate-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawar vs Pawar: ECI ने NCP के दोनों गुटों बुलाया, चुनाव चिह्न-पार्टी पर दावेदारी मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pawar vs Pawar: ECI ने NCP के दोनों गुटों बुलाया, चुनाव चिह्न-पार्टी पर दावेदारी मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को
Thu, 14 Sep 2023 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:47 PM IST
सार
रिकॉर्ड पर उपलब्ध जानकारी पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि राकांपा में दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं। इसमें से एक का नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व उनके भतीजे अजित पवार।
विज्ञापन
अजित पवार और शरद पवार के बीच राकांपा के लिए रस्साकशी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों को छह अक्तूबर को सुनवाई के लिए बुलाया है। दरअसल, अजित पवार के नेतृत्व वाले एक गुट ने राकांपा नेता शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी। अजितगुट ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, रिकॉर्ड पर उपलब्ध जानकारी पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि राकांपा में दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं। इसमें से एक का नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व उनके भतीजे अजित पवार।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, चूंकि दोनों ही गुट पार्टी पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं, इसलिए मामले में चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के पैरा 15 के तहत आयोग ही तय करेगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को छह अक्तूबर को मामले में सुनवाई के लिए बुलाया है। इस दौरान व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन