फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eastern Railway to install LED TVs in local trains first

Eastern Railway: अब सफर करना होगा आसान, पूर्वी रेलवे की लोकल ट्रेनों में लगेंगी एलईडी टीवी

Tue, 26 Jul 2022 10:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

इस नई परियोजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में हावड़ा स्टेशन पर एक समारोह भी आयोजित किया गया। उद्घाटन के बाद हावड़ा के डीआरएम मनीष जैन ने कहा कि एक निजी कंपनी के साथ समझौता हुआ है। 

विज्ञापन
Eastern Railway to install LED TVs in local trains first
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

लोकल ट्रेन से सफर करना अब यात्रियों के लिए और आसान हो जाएगा। दरअसल पूर्वी रेलवे लोकल ट्रेनों में एलईडी टीवी लगाने जा रहा है। 
विज्ञापन


पूर्वी रेलवे सूत्रों के अनुसार, एलईडी टीवी स्क्रीन से लैस ईएमयू लोकल के पहले ट्रिप का उद्घाटन मंगलवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे हावड़ा स्टेशन के पुराने परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर आठ से डीआरएम मनीष जैन ने किया।

एलईडी टीवी पर मनोरंजन कार्यक्रम उपलब्ध होंगे और रेलवे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। 

इस नई परियोजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में हावड़ा स्टेशन पर एक समारोह भी आयोजित किया गया। उद्घाटन के बाद हावड़ा के डीआरएम मनीष जैन ने कहा कि एक निजी कंपनी के साथ समझौता हुआ है। 
विज्ञापन


लोगों को विज्ञापन दिखाने की होगी अनुमति
यह कंपनी ट्रेनों में एलसीडी टीवी लगाएगी जो न सिर्फ यात्रियों का मनोरंजन करेगी बल्कि रेलवे और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को भी दिखाएगी, साथ ही लोगों को विज्ञापन देने की भी अनुमति होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लोकल ट्रेनों में 2,400 एलसीडी लगाए जाएंगे 
जैन ने कहा, यह मुंबई और मैसूर में पहले शुरू हो चुका है। पूर्वी रेलवे में यह पहला है। यह सिर्फ मनोरंजन और सूचना का एक माध्यम है। इसमें केवल स्वस्थ और अच्छे कार्यक्रम चलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कमरे के प्रत्येक रेक में चार टीवी लगाए जाएंगे। पूर्वी रेलवे की 50 लोकल ट्रेनों में 2,400 एलसीडी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed