{"_id":"6307d4ff030c754dc55458e3","slug":"eastern-railway-set-up-health-camp-agm-inspected-malda","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal News: पूर्व रेलवे ने लगाया हैल्थ कैंप, एजीएम ने मालदा में किया निरीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal News: पूर्व रेलवे ने लगाया हैल्थ कैंप, एजीएम ने मालदा में किया निरीक्षण
Fri, 26 Aug 2022 01:31 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:31 AM IST
सार
स्वास्थ्य जांच शिविर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ देबाशीष बनर्जी, डॉ वी पांडे, डॉ शंकर चटर्जी और डॉ शिल्पी सिद्धांत ने 80 से अधिक बच्चों की जांच की और जरूर टिप्स दिए।
विज्ञापन
एजीएम ने मालदा में किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी रेलवे महिला कल्याण संगठन, लिलुआ के सहयोग से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और बाल रोग विभाग, लिलुआ रेलवे अस्पताल ने संयुक्त रूप से ऑफिसर्स क्लब, लिलुआ में वेल बेबी शो-कम-हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच शिविर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ देबाशीष बनर्जी, डॉ वी पांडे, डॉ शंकर चटर्जी और डॉ शिल्पी सिद्धांत ने 80 से अधिक बच्चों की जांच की और जरूर टिप्स दिए। इस मौके पर वरिष्ठ डेंटल सर्जन डा. बिपिन शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों में किन कारणों से बीमारियां लग जाती हैं और उनके क्या उपाय हैं। शिविर में
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रुद्रेंदु भट्टाचार्य, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्वी रेलवे मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुमित नरूला, मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, लिलुआ और श्रीमती मालविका नरूला अध्यक्ष, ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ लिलुआ रहीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, जयदीप गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (एजीएम), पूर्व रेलवे ने मालदा का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। गुप्ता मालदा टाउन स्टेशन पर यात्री सुविधा सामग्री और स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने मालदा टाउन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, वाटर बूथ, कैफेटेरिया आदि का निरीक्षण किया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। गुप्ता ने सभी मंडल अधिकारियों को यात्रियों के लिए और भी बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए पूर्वी रेलवे के निरंतर प्रयास के तहत यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता में और सुधार करने की सलाह दी।