{"_id":"62f9401c9ce2ef6c7842c3b3","slug":"eastern-railway-celebrated-har-ghar-tiranga-campaign-program-at-37-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पूर्वी रेलवे 37 स्टेशनों पर अपने वीरों को याद किया, हर घर तिरंगा मनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पूर्वी रेलवे 37 स्टेशनों पर अपने वीरों को याद किया, हर घर तिरंगा मनाया
Mon, 15 Aug 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:04 AM IST
सार
'हर घर तिरंगा' अभियान के एक हिस्से के रूप में, पूर्व रेलवे ने कई स्टेशनों और कार्यालयों पर सेल्फी पॉइंट लगाए हैं, प्रत्येक रेलवे प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे ने अपने 37 स्टेशनों पर अपने वीरों को याद किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी की पूर्व संध्या पर पूर्वी रेलवे ने अपने 37 स्टेशनों पर अपने वीरों को याद किया। किस तरह से आजादी से मुक्ति के लिए हमारे वीरों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था, उसे याद किया गया और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर पूर्वी रेलवे ने 13 से 15 अगस्त, 2022 तक सभी स्टेशनों, क्षेत्रीय और मंडल मुख्यालयों, कार्यशालाओं और रेलवे प्रतिष्ठानों में 'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हर घर तिरंगा' स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर नागरिकों को अपने घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान है। इस 'हर घर तिरंगा' अभियान के एक हिस्से के रूप में, पूर्व रेलवे ने कई स्टेशनों और कार्यालयों पर सेल्फी पॉइंट लगाए हैं, प्रत्येक रेलवे प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है, विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं और कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटिश शासन की बेड़ियों से आजादी की पूर्व संध्या पर देश के विभाजन के कारण भारतीय आबादी को हुए आघात की स्मृति में पूर्वी रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। पूर्व रेलवे में, विभाजन की भयावहता पर या तो भौतिक रूप में या डिजिटल रूप में 37 विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, जैसे हावड़ा ओल्ड कॉम्प्लेक्स, हावड़ा न्यू कॉम्प्लेक्स, बंदेल, बर्द्धमान, पाकुड़, बोलपुर, उत्तरपारा, कोन्नगर, रिशरा स्टेशन।
हावड़ा डिवीजन; सियालदह मंडल में सोनारपुर, नैहाटी, बरहामपुर कोर्ट, कृष्णानगर, सियालदह, कोलकाता, बारासात, बरुईपुर बैरकपुर, दमदम, मध्यमग्राम, माजेरहाट, बालीगंज, जादवपुर स्टेशन; आसनसोल मंडल में सिउरी, आसनसोल, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, मधुपुर, दुर्गापुर स्टेशन और मालदा मंडल में मालदा, बरहरवा, भागलपुर, न्यू फरक्का, खल्तीपुर और बकुड़ी स्टेशन पर भी प्रदर्शनी लगाई गई।
सियालदह स्टेशन पर, स्वतंत्रता सेनानी सुधीर कुमार विश्वास ने आजादी के भौतिक और डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जबकि हावड़ा स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय प्रियनाथ करमाकर राय की पत्नी श्रीमती माधबी रानी कर्मकार राय ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आसनसोल स्टेशन पर स्मृति दिवस के अवसर पर डीआरएम की उपस्थिति में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।