फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eastern Command Investiture Ceremony 2024 will be held tomorrow know all updates

Army: बंगाल के बेंगडुबी में कल होगा पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन, कमान प्रमुख करेंगे सम्मानित

Fri, 09 Feb 2024 12:24 AM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुुन, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 09 Feb 2024 12:24 AM IST
सार

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), 2 सेना पदक (विशिष्ठ) और चार विशिष्ट सेवा पदक सहित 26 पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Eastern Command Investiture Ceremony 2024 will be held tomorrow know all updates
पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रतिष्ठित कर्मियों और उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को बेंगडुबी में पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया जा रहा है। पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी अलंकरण समारोह में वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), 2 सेना पदक (विशिष्ठ) और चार विशिष्ट सेवा पदक सहित 26 पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, दो इकाइयों को सीओएएस यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया जाएगा और 32 इकाइयों को जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में पुरस्कार विजेताओं के परिजनों के साथ-साथ भारतीय सेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अलंकरण समारोह का आयोजन साल में एक बार किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना के उन वीर जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने शत्रु का सामना करते हुए कर्तव्य के प्रति असीम समर्पण व अदम्य साहस का प्रदर्शन किया हो। पिछली बार इस कार्यक्रम का आयोजन असम के जोरहाट में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed