Earthquake: तुर्किये में भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले ने दी थी चेतावनी, जानें भारत-पाक को लेकर क्या कहा था
बीते महीने फरवरी में तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आए थे। जिससे पचास हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई। तब डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ने घोषणा की थी कि अगली पंक्ति में एशियाई देश हैं।
विस्तार
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार की रात 10 बजकर 19 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा भूकंप के झटके उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में भी महसूस किए गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का मौहाल रहा। लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। ऐसे में डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स की भविष्यवाणी की चर्चा होने लगी है।
बीते महीने फरवरी में तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आए थे। जिससे पचास हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई। तब डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ने घोषणा की थी कि अगली पंक्ति में एशियाई देश हैं। एक वीडियो में फ्रैंक होगरबीट्स को एक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी करते हुए देखा गया था। होगरबीट्स ने कहा था कि एशियाई देश तुर्किये जैसे भूकंप या प्राकृतिक आपदाओं का सामना करेंगे। उनके मुताबिक, अगला भूकंप अफगानिस्तान से शुरू होगा और अंततः पाकिस्तान और भारत को पार करने के बाद हिंद महासागर में समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में बार-बार क्यों आ रहे भूकंप के तेज झटके? इन राज्यों में बड़े खतरे की आहट, जानें
फ्रैंक ने भारत-पाक के बारे में क्या कहा था?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.