फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   earthquake of magnitude 5 hit Nicobar Islands

Earthquake: निकोबार द्वीप समूह पर आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.0 रही तीव्रता

Wed, 02 Aug 2023 07:48 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निकोबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निकोबार Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 02 Aug 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
earthquake of magnitude 5 hit Nicobar Islands
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
बता दें, बीते शुक्रवार को अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।


भूगर्भीय गतिविधियां हिमालयी क्षेत्र ही नहीं, पहाड़ों के साथ लगने वाले मैदानी इलाकों (पीडमोंट क्षेत्र) में भी सक्रिय हैं। भविष्य में यदि कोई बड़ा भूकंप आता है तो इसका असर ऐसे इलाकों में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। हिमालयी क्षेत्र के साथ सिंधु-गंगा के जलोढ़ मैदानी इलाकों में हरियाणा के पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर, पंजाब के मोहाली जिले के कुछ हिस्से और चंडीगढ़ भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed