{"_id":"5efeff3f8ebc3e42f055457a","slug":"earthquake-of-magnitude-46-on-richter-scale-hit-near-champhai-in-mizoram-at-1435-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम के चम्फाई के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम के चम्फाई के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता
Fri, 03 Jul 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। मिजोरम में चम्फाई के पास शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 तीव्रता रही। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अऩुसरा भूकंप का झटका दोपहर को 14:35 बजे आया।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 4.6 on the Richter scale hit near Champhai in Mizoram at 14:35 hours today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) July 3, 2020विज्ञापन
इससे पहले 28 जून यानी रविवार दोपहर को मेघालय में तुरा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर को 12:24 मिनट पर महसूस किए गए। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही।
विज्ञापन
वहीं 26 जून यानी शुक्रवार को भी मेघालय के तुरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई थी। इससे पहले भी पूर्वोत्तर के असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। तब मिजोरम का आइजोल भूकंप का केंद्र था।