{"_id":"6311b59f01644801fa1a77bb","slug":"earthquake-of-magnitude-4-9-occurred-108km-north-northeast-of-diglipur-andaman-and-nicobar-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 4.9 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 4.9 मापी गई तीव्रता
Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:43 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप से 108 किमी उत्तर-पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : ANI
विस्तार
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:43 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप से 108 किमी उत्तर-पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
विज्ञापन
जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन