{"_id":"5ef3d89a8ebc3e42ea610f40","slug":"earthquake-in-mizoram-and-nagaland-magnitude-4-5-struck-21km-south-of-champhai-magnitude-3-8-struck-9-km-north-northwest-of-wokha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में देर रात फिर आया भूकंप, दो घंटे बाद नागालैंड में भी कांपी धरती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में देर रात फिर आया भूकंप, दो घंटे बाद नागालैंड में भी कांपी धरती
Thu, 25 Jun 2020 04:20 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चम्फाई/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चम्फाई/नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिजोरम में लगातार चौथे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार देर रात करीब 01:14 बजे यह झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मिजोरम में चम्फाई से 21 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं इसके करीब दो घंटे नागालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 4.5 struck 21km South of Champhai, Mizoram at 1:14 am today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/Pmwc1iHF9p
— ANI (@ANI) June 24, 2020विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार नागालैंड में बुधवार देर रात 03:03 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। वोखा से उत्तर-उत्तर पश्चिम में 9 किमी की दूरी पर इसके झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.8 struck 9 km North Northwest (NNW) of Wokha, Nagaland at 3:03 am today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/RJl3nkkqpu
— ANI (@ANI) June 24, 2020
बता दें कि इससे पहले मिजोरम में बुधवार को जमीन भूकंप से कांप उठी थी। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि मिजोरम में सुबह 08:02 बजे चम्फाई के 31 किमी दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
इससे पहले मिजोरम में मंगलवार देर रात 11 बजकर तीन मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एनसीएस के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता थी और भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले के 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में था।
वहीं सोमवार तड़के भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और सड़कों पर कई जगह दरारें आ गई थीं। राज्य के भूगर्भशास्त्र और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया था कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से उन्होंने बताया था कि सोमवार को भूकंप तड़के चार बजकर दस मिनट पर आया था और उसका केंद्र भारत म्यांमार सीमा पर स्थित चम्फाई जिले के जोखावतार में था। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण चम्फाई जिले में एक चर्च समेत कई भवन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कई स्थानों पर सड़कों और राजमार्गों पर दरार आ गईं।