फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Kutch district Gujarat no casualties or loss of property news in hindi

Gujarat Earthquake: गुजरात में फिर कांपी धरती; कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई

Mon, 23 Sep 2024 11:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

गुजरात में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। पिछले दो सौ वर्षों में यहां नौ जबरदस्त झटके महसूस किए गए। साल 2001 में कच्छ में सबसे खतरनाक झटका महसूस किया गया था।

विज्ञापन
Earthquake in Kutch district Gujarat no casualties or loss of property news in hindi
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

गुजरात में एक बार फिर धरती कांपी। कच्छ में 3.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। भूकंप के झटके सुबह के 10.5 बजे महसूस किए गए। इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तीन से अधिक तीव्रता का यह चौथा झटका है। 
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। पिछले दो सौ वर्षों में यहां नौ जबरदस्त झटके महसूस किए गए। साल 2001 में कच्छ में सबसे खतरनाक झटका महसूस किया गया था। यह पिछली दो शताब्दियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था 6.9 की तीव्रता से धरती के कांपने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में कम से कम 13,800 लोगों की मौत और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed