{"_id":"655ab3605df47bfcf90be1e5","slug":"earthquake-in-hingoli-of-maharashtra-today-cic-says-90-rti-complaints-solved-big-news-in-hindi-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, सीआईसी बोले- 90% आरटीआई शिकायतों का किया निपटारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, सीआईसी बोले- 90% आरटीआई शिकायतों का किया निपटारा
Mon, 20 Nov 2023 06:46 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:46 AM IST
सार
मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हीरालाल सामरिया ने रविवार को कहा कि आरटीआई अधिनियम के तहत दायर शिकायतों के निपटारे की दर इस वित्त वर्ष में 90 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन
National News
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के हिंगोली में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सुबह 5.09 बजे भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई है।
90 फीसदी आरटीआई शिकायतों का किया निपटारा : सीआईसी
मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हीरालाल सामरिया ने रविवार को कहा कि आरटीआई अधिनियम के तहत दायर शिकायतों के निपटारे की दर इस वित्त वर्ष में 90 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। 6 नवंबर को सीआईसी पद की शपथ लेने वाले सामरिया ने यह बात केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के दौरान कही। एक घंटे की बैठक के दौरान मंत्री ने केंद्रीय सूचना आयोग की सराहना की।
विज्ञापन
मुंबई में सूटकेस में मिला महिला का शव
मुंबई के कुर्ला इलाके में सूटकेस में भरा एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को शांति नगर के सीएसटी रोड पर एक लावारिस सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जब सूटकेस को खोला तो उसमें एक महिला का शव था। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
म्यांमार से भागकर भारत आए 29 सैनिकों को वापस भेजा
सेना और पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच बढ़ती गोलीबारी के बाद भागकर मिजोरम आए म्यांमार के 29 सैनिकों को रविवार को उनके देश वापस भेज दिया गया। ये सैनिक 16 नवंबर को मिजोरम में दाखिल हुए थे। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किमी दूर म्यांमार के चिन राज्य के तुईबुअल में इन सैनिकों के शिविर पर पीडीएफ से संबद्ध एक स्थानीय मिलिशिया समूह चिन नेशनल डिफेंस फोर्स (सीएनडीएफ) ने कब्जा कर लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि भारत पहुंचे म्यांमार सेना के अब तक कुल 74 जवानों को वापस भेजा गया है।
विधानसभा में पुराने विषयों पर प्रश्न पूछने की अनुमति न देने पर विचार
त्रिपुरा विधानसभा सदन के किसी भी सदस्य के तीन साल या इससे अधिक पुराने किसी विशेष विषय पर प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं देने के लिए एक नियम बनाने पर विचार कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष विश्व बंधु सेन ने कहा, संसद में भी ऐसी व्यवस्था है और राज्य विधानसभा उसका अनुसरण करना चाहती है। वाम मोर्चा शासन के दौरान यह परंपरा थी कि तीन साल या इससे अधिक पुराने किसी भी विषय पर प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दी जाती थी, लेकिन तब यह नियम नहीं बनाया गया था।
महिलाएं पीएम मुद्रा योजना से ऋण लेकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाएं कदम : सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत ऋण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। पीएम मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने पीएम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मंजूरी पत्र बांटते हुए कहा कि नगर पालिकाओं के अधिकारियों को फुटपाथ पर बिक्री करने वालों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें इस योजना का लाभ उठाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उस चर्चित टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र से किसी लाभार्थी को 100 रुपये भेजने पर भी उसे केवल 15 रुपये मिलते हैं और बाकी 85 रुपये ‘बिचौलियों और अन्य लोगों’ की जेब में जाते हैं।
तमिलनाडु के कई शहरों में आरएसएस ने निकाला रूट मार्च
तमिलनाडु के कई हिस्सों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को रूट मार्च निकाला। रूट मार्च में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सफेद-खाखी वर्दी में भगवा संगठन के सदस्य मार्च में शामिल हुए। इस दौरान जनसभाएं भी आयोजित की गईं। आरएसएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने भी यहां रूट मार्च में हिस्सा लिया। भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि कुल मिलाकर, चेन्नई में तीन स्थानों सहित 53 शहरों में रूट मार्च निकाला गया। राज्य सरकार के रूट मार्च की अनुमति देने से इन्कार करने के बाद, आरएसएस ने मद्रास हाईकोर्ट और बाद में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, सूर्या ने कहा कि द्रमुक शासन की 'साजिशों' को विफल करने के लिए आरएसएस ने रूट मार्च आयोजित किया।
बीआरएस नेता कविता की गाड़ी की फिर हुई जांच
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक कविता की कार की जांच की। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस महीने यह दूसरा मामला है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चलगल चेक पोस्ट पर बीआरएस एमएलसी कल्वाकुंतला कविता की कार की जांच की। वह विधानसभा चुनाव के प्रचार करने के लिए धर्मपुरी जा रही थीं। जांच के बाद, बीआरएस नेता निर्धारित अभियान कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि 7 नवंबर को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इसी तरह निजामाबाद में उनकी गाड़ी की जांच की थी। इससे पहले कविता को शनिवार को तेलंगाना के इतिक्याल में चुनाव प्रचार के दौरान बेहोश होते देखा गया था।
बंगलूरू : फुटपाथ पर बिजली के तार की चपेट में आने से मां-बच्ची की मौत
बंगलूरू में एक मां और बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय महिला और उसकी नौ महीने की बच्ची की रविवार तड़के होप फार्म के पास फुटपाथ पर पड़े बिजली के तार पर गलती से पैर पड़ जाने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब सौंदर्या और उसकी बच्ची सुविक्षा तमिलनाडु से आने के बाद पैदल घर जा रही थीं। बंगलूरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
श्रीलंका की कैद से रिहा हुए तमिलनाडु के 22 मछुआरे
श्रीलंका ने जलक्षेत्र में भटक कर तमिलनाडु के रामेश्वरम से उसकी सीमा में पहुंचने वाले 22 मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को पकड़ लिया था और पूछताछ की थी। उन्हें रिहा कर नावों के माध्यम से पंपन पहुंचा दिया गया है। मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से श्रीलंका में पकड़े गए मछुआरों की रिहाई का अनुरोध किया था। इसके बाद वित्त मंत्री ने विदेश सचिव और श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग से बात की, जिसके बाद मछुआरों को रिहा कराया गया।
तृषा पर मंसूर की अभद्र टिप्पणी महिला आयोग करेगा कार्रवाई
दक्षिण की अभिनेत्री तृषा कृष्णनन के बारे में नीच और घृणित टिप्पणी के मामले में अभिनेता मंसूर अली खान की चौतरफा निंदा हो रही है। एक वीडियो वायरल होने के बाद तृषा ने कहा, वह भविष्य में मंसूर के साथ कभी काम नहीं करेंगी। महिला आयोग ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। भाजपा नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य खुशबू सुंदर ने तृषा का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया में कहा कि मैंने पहले ही अपने वरिष्ठों के साथ मंसूर अली का मुद्दा उठाया है और मैं इस पर कार्रवाई करूंगी। कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए राक्षस जैसे हैं।
तृषा और मंसूर अली खान लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में नजर आए थे। एक साक्षात्कार के दौरान मंसूर अली खान ने कहा था कि जब मैंने सुना था कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैं उसे बेडरूम में ले जा सकता हूं, जैसा कि मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। इस पर तृषा ने कि मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, स्त्रीद्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं।
मणिपुर : 5 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
प्रतिबंधित कांगलेई याओल कन्ना लुप के पांच नए भर्ती कैडरों ने इंफाल से लगभग 47 किमी दूर पल्लेल में आत्मसमर्पण कर दिया। असम राइफल्स ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को औपचारिक रूप से पल्लेल में उनके माता-पिता की उपस्थिति में मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया। म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में शैबोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) में तैनात असम राइफल्स ने आत्मसमर्पण में सहायता की। काकचिंग रिलीफ कैंप में ग्रामीण स्वयंसेवकों के रूप में प्रशिक्षण लेने वाले पांच युवाओं को धोखे से भारत-म्यांमार सीमा के पास केवाईकेएल कैडरों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
An earthquake of Magnitude 3.5 on the Richter scale hit Hingoli, Maharashtra at 5:09 am today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/OPsceoqIJw
— ANI (@ANI) November 20, 2023