फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Gujarat Latest News in Hindi: earthquake hit Rajkot Gujarat at 12:57 pm today says National Center for Seismology

गुजरात: कच्छ में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, कल रात से 11 बार हिली धरती

Mon, 15 Jun 2020 01:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 15 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Gujarat Latest News in Hindi:  earthquake hit Rajkot Gujarat at 12:57 pm today says National Center for Seismology
गुजरात में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

गुजरात में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया है कि भूकंप के झटके 12:57 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। 

विज्ञापन


भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया गया है कि आज आए भूकंप का केंद्र भुज के भचाउ के पास रहा। कल रात जो भूकंप आया था, उसका भी केंद्र भचाउ ही था। 
विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार, कल रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 




यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में दो महीने में लगे भूकंप के 16 झटके, क्या ये बड़े खतरे की आहट है?

इससे पहले, रविवार रात 8:13 बजे गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाउ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा। भूकंप के झटकों से कई घरों में दरारें आ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed