{"_id":"5be71f94bdec221c3378931c","slug":"earthquake-in-champai-of-mizoram-with-the-magnitude-of-5-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम के चंपाई में थरथराई धरती, 5.3 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम के चंपाई में थरथराई धरती, 5.3 तीव्रता का भूकंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात मिजोरम भूकंप के झटकों से थर्रा गया। राज्य के चंपाई इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की गई। भूकंप रात करीब 10.45 बजे के करीब आया था।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अभी भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।