फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Andaman and Nicobar island Today: Earthquake struck near Diglipur at morning today

अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1

Sun, 28 Jun 2020 11:51 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 28 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Andaman and Nicobar island Today: Earthquake struck near Diglipur at morning today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप के दिगलिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 8.56 पर महसूस किए गए। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। 

विज्ञापन

 
इससे पहले, देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 25 जून को त्रिपुरा में दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र त्रिपुरा से 63 किलोमीटर उत्तर पूर्व धर्मनगर में रहा। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 25 जून को ही मिजोरम भी भूकंप के झटकों से हिल गया। यह लगातार चौथा दिन था, जब राज्य में भूकंप आया। मिजोरम में देर रात करीब 01:14 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि मिजोरम में चम्फाई से 21 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं इसके करीब दो घंटे बाद नगालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।


इससे पहले पिछले हफ्ते रविवार को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed