{"_id":"5f4d10c92a0879369c367c4b","slug":"eam-s-jaishankar-talked-about-china-and-pakistan-at-usispf-annual-leadership-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और चीन दोनों बड़े देश, समझ और संतुलन तक पहुंचना जरूरी: जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और चीन दोनों बड़े देश, समझ और संतुलन तक पहुंचना जरूरी: जयशंकर
Mon, 31 Aug 2020 08:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तीसरे सालाना लीडरशिप सम्मेलन में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के पाकिस्तान के साथ संबंध 60 के दशक की तरह जा रहे हैं। इसके पहलू हमारे लिए पहले भी चिंता का विषय रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो दोनों देशों के साथ हमारे संबंधों में कारक होगा।
विज्ञापन
China's relation with Pakistan goes back to early 60s and aspects of it have been a matter of concern to us earlier too. That is something which will factor in our relationship with both countries: EAM S Jaishankar at 3rd USISPF Annual Leadership Summit https://t.co/KR1wOla3kN
— ANI (@ANI) August 31, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें चीन के उदय की जानकारी है। तात्कालिक पड़ोसी होने के नाते, हम इससे सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। भारत भी इस अवधि में आगे बढ़ रहा है। यदि आपके पास दो ऐसे देश हैं जिनमें दोनों की आबादी सौ करोड़ से ज्यादा है, तो यह महत्वपूर्ण है कि वे किसी प्रकार की समझ और संतुलन तक पहुंचें।
विज्ञापन