Karnataka: देश के बारे में सोचें तो निर्णायक नेतृत्व का रखें ध्यान, विदेश मंत्री ने PM के लिए कही यह बात
विदेश मंत्री ने कहा, जब आप अपने देश के भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता को जरूर ध्यान में रखें। उन लोगों के बारे में सोचें जो भारत के विकास और सुरक्षा को सर्वोत्तम रूप से सुनिश्चित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को कर्नाटक के रामानगर में थे। इस दौरान उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कहा, वह सामाजिक न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि कोई भी पीछे न रहे। उन्होंने कहा, दुनिया के लिए यह कठिन दौर रहा है, लेकिन आज भारत एक बार फिर से इन सभी चीजों से उबरने की राह पर है। इसके लिए हमें देश में मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।
#WATCH कर्नाटक: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रामानगर के हरोहल्ली में हर घर तिरंगा अभियान के भाग के रूप में आयोजित की गई प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। #HarGharTiranga pic.twitter.com/lDNm0nxOOn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2022विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा, जब आप अपने देश के भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता को जरूर ध्यान में रखें। उन लोगों के बारे में सोचें जो भारत के विकास और सुरक्षा को सर्वोत्तम रूप से सुनिश्चित करेंगे। यह ध्यान में रखें कि कौन यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में कोई पीछे न रहे।