फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the

MEA: विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका और ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बात, जानें किससे-किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Sat, 29 Oct 2022 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी ब्रिटिश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। क्लेवरली शुक्रवार को भारत पहुंचे। यात्रा के दौरान क्लेवरली ने ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय निवेश के जरिए ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की घोषणा की।

विज्ञापन
EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the
जेम्स क्लेवरली, डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/James Cleverly

विस्तार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। क्लेवरली यहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इस बीच, उन्होंने अपने समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी वार्ता की है। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट और हिंद प्रशांत क्षेत्र चर्चा के प्रमुख विषय रहे। 

विज्ञापन

 

EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (फाइल) - फोटो : ट्विटर/ पेन्नी वोंग
जेम्स क्लेवरली का स्वागत कर खुश हूं : जयशंकर
जेम्स क्लेवरली से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर कहा- पिछले महीने न्यूयॉर्क में हमारी बैठक हुई, उसके कुछ समय बाद ही ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली भारत के पहले दौरे पर हैं, उनका स्वागत कर खुश हूं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमने 'रोडमैप 2030' में हुई प्रगति का उल्लेख किया है। यूक्रेन संकट और हिंद-प्रशांत पर भी चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दौरा करने वाले सुनक कैबिनेट के पहले मंत्री

EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी ब्रिटिश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। क्लेवरली शुक्रवार को भारत पहुंचे।


 
विज्ञापन

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने की अंतरराष्ट्रीय निवेश बढ़ाने की घोषणा

EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (फाइल) - फोटो : एएनआई

यात्रा के दौरान क्लेवरली ने ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय निवेश के जरिए ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। ब्रिटिश उच्चायोग के मुताबिक, इसमें फिनटेक कंपनी किनारा कैपिटल में 1.1 करोड़ पाउंड का निवेश शामिल है। उच्चायोग ने कहा, क्लेवरली ने ब्रिटेन समर्थत नीव 2 फंड द्वारा हाइगेंको कंपनी में 2.2 करोड़ पाउंड के निवेश की भी घोषणा की, जो हरित हाइड्रोजन के उपयोग के जरिए भारत को हरित उर्जा जरूरतों की दिशा में बढ़ने में मदद करेगा। 

जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से भी बात

EAM Jaishankar spoke to the Foreign Minister of America and Britain know with whom the
डॉ. एस. जयशंकर, एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से भी बात की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा, आतंकवाद और 26/11 की जवाबदेही पर कल उनके मजबूत और स्पष्ट संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed