फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar's meeting with Kuwaiti counterpart Al-Yahya, issues including trade discussed

India-Kuwait: विदेश मंत्री जयशंकर की कुवैती समकक्ष अल-याह्या के साथ बैठक, व्यापार सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 04 Dec 2024 08:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Dec 2024 08:58 PM IST
सार

India-Kuwait: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, उर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और राजनयिक क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
EAM Jaishankar's meeting with Kuwaiti counterpart Al-Yahya, issues including trade discussed
भारत और कुवैत के विदेश मंत्रियों की प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/ एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, उर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और राजनयिक क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस दौरान जयशंकर ने कहा, हमारे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और गहरे दोस्ताना संबंध हैं। हम इन संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की थी, जो हमारे संबंधों में नई गति लाने वाली थी। यह मुलाकात कुवैत और भारत के संबंधों को एक नई ऊंचाई तक ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कुवैत में भारतीय समुदाय हमारे दोनों देशों के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम कर रहा है। इसके लिए मैं कुवैत का आभार व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन


वहीं, कुवैत के विदेश मंत्री अल-याह्या ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं, जिन्हें हम दुनिया के सबसे समझदार नेताओं में से एक मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक नई दिशा दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसे और बेहतर बनाएंगे। भारत कुवैत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम इस संबंध को और आगे बढ़ाने की उम्मीद रखते हैं। हम भारत और कुवैत के बीच कई मुद्दों को सुलझाने के लिए संयुक्त समिति के काम को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी काम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मिलकर खुशी हुई। मैं भारतीय नागरियों की भलाई के लिए कुवैती नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। भारत कुवैत के साथ अपने गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि दोनों देशों के लोग और पूरा क्षेत्र लाभान्वित हो सकें।   

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed