{"_id":"590d00874f1c1b2904441034","slug":"e-platform-to-file-sexual-harassment-cases-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन प्रताड़ना के मामले दर्ज कराने को इस महीने शुरू होगा ई-प्लेटफार्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन प्रताड़ना के मामले दर्ज कराने को इस महीने शुरू होगा ई-प्लेटफार्म
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 06 May 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कार्यालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों द्वारा यौन प्रताड़ना से जुड़े मामले दर्ज कराने के लिए इस माह एक ई-प्लेटफार्म लांच किया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमने इस क्षेत्र में पिछले दो तीन वर्षों में काफी काम किया है। हम एक ऑनलाइन प्लेटफार्म लांच करने जा रहे हैं, जहां महिलाएं यौन प्रताड़ना से जुड़े मामले दर्ज करा सकती हैं।’
इससे पहले, उन्होंने यहां विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम बस राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) द्वारा इसे स्थापित करने का इंतजार कर रहे हैं। प्लेटफार्म के इस माह यहां होने की उम्मीद है।’ मेनका को विभिन्न मंत्रालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुईं थीं जिसके बाद उनके मंत्रालय ने पिछले वर्ष अक्टूबर में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लांच करने का निर्णय लिया था।
ई-प्लेटफार्म को उनके मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला जाएगा और वहां दर्ज की गई शिकायतों को संबंधित मंत्रालय अथवा विभाग देखेगा। मेनका ने उम्मीद जताई कि आईसीसी इस तरह से काम करेगा कि ई-प्लेटफार्म को इस्तेमाल करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। मेनका ने आईसीसी प्रमुखों से इस तरह के मामलों से ‘बेहद कड़ाई’ और ‘बेहद सावधानीपूर्वक’ निबटने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह के तुच्छ मामलों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती।’ वहीं कार्यशाला में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा, ‘महिला और पुरुष के लिए एक ही शौचालय उत्पीड़न का ही एक प्रकार है।’