फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E-pass: A person from Kerala asked for permission for outside sex when caught the police said this in explanation

ई-पास: केरल के व्यक्ति ने अनूठे 'काम' के लिए मांगी इजाजत, पुलिस लाई पकड़कर तो सफाई में यह बोला

Thu, 13 May 2021 08:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 May 2021 08:18 PM IST
सार

केरल के एक व्यक्ति ने तो हद कर दी। उसने सेक्स के लिए बाहर जाने की इजाजत मांगते हुए ई-पास की दरख्वास्त कर दी। पुलिस जवान उसके घर भेजे गए और बुलाकर उसे फटकारा। 

विज्ञापन
E-pass: A person from Kerala asked for permission for outside sex when caught the police said this in explanation
sex

विस्तार

लॉकडाउन में आपात स्थिति में बाहर जाने के लिए पुलिस ने ई-पास की व्यवस्था की है। रोज देशभर में पुलिस को ई-पास के ढेरों आवेदन मिलते हैं। लेकिन केरल के एक व्यक्ति ने तो हद कर दी। उसने सेक्स के लिए बाहर जाने की इजाजत मांगते हुए ई-पास की दरख्वास्त कर दी। इससे पुलिस का दिमाग चकरा गया। पुलिस जवान उसके घर भेजे गए और बुलाकर उसे फटकारा तो सफाई में जो बात उसने कही वह और रोचक है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण देश का जनजीवन बुरी तरह जकड़ा हुआ है। कई राज्यों में सख्त लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में रह कर उब गए हैं। उनका सामाजिक, मानसिक, आर्थिक संतुलन गड़बड़ा रहा है। शासन-प्रशासन भी महामारी से जूझ रहा है। पुलिस अनावश्यक भीड़भाड़ रोकने के उपाय कर रही है। कोरोना गाइड लाइन के सख्ती से पालन के प्रयास हो रहे हैं। 
विज्ञापन


किसी आकस्मिक कार्य के लिए यदि किसी को एक शहर से दूसरे शहर में जाना हो तो पुलिस ने ई पास के प्रबंध किए हैं। रोजाना हजारों ई पास बनाए जाते हैं। आनलाइन आवेदन कर ये पास बनवाए जा सकते हैं। लेकिन देश में मसखरों की कमी नहीं है। उन्हें इस आपदा में भी 'अवसर' की तलाश रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल का ताजा मामला यह है कि राज्य की कुन्नूर पुलिस को ई-पास के लिए अनूठा आवेदन मिला। इसमें इरिनेव इलाके के कन्नापुरम के एक व्यक्ति ने सेक्स के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत बताते हुए ई-पास की गुहार लगाई। यह व्यक्ति शाम 6 बजे के वक्त कन्नूर में 'काम' के लिए एक जगह पर जाना चाहता था। 

एसीपी का दिमाग ठनका
जब कुन्नूर के सहायक पुलिस आयुक्त ने उक्त व्यक्ति के ई-पास के आवेदन में वजह पढ़ी तो उनका दिमाग ठनक गया। उन्होंने वेलापट्टनम पुलिस थाने को को निर्देश दिया कि इस व्यक्ति को पकड़कर 'पूछताछ' की जाए।  


six बजे लिखना चाहता था, लेकिन sex  लिखा गया
केरल के एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जवान इस अनूठे काम के लिए ई पास मांगने वाले व्यक्ति को पकड़कर थाने लाए। वहां उसका 'सत्कार' हुआ। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि दरअसल उससे लिखने में गलती हो गई। वह शाम को six बजे लिखना चाहता था, लेकिन इसकी जगह sex लिखा गया। वह स्पेलिंग की गलती सुधारना भूल गया और जल्दबाजी में उसने ई-पास का आवेदन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed