{"_id":"63207ce5030c754dc55463b2","slug":"dynastic-rule-seems-better-than-present-autocracy-in-country-says-sena-as-it-praises-rahuls-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahrashtra: मौजूदा निरंकुश शासन से तो वंशवादी शासन ही बेहतर था, शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahrashtra: मौजूदा निरंकुश शासन से तो वंशवादी शासन ही बेहतर था, शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना
Tue, 13 Sep 2022 06:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:22 PM IST
सार
संपादकीय में कहा गया है कि राहुल गांधी की यात्रा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि वह बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और छोटे व मध्यम आकार के व्यवसायों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने मंगलवार को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की प्रशंसा की और कहा कि मौजूदा निरंकुश शासन से तो वंशवादी शासन ही बेहतर था।
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा को राहुल गांधी के कपड़ों पर निशाना साधने के बजाय उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उठाए जा रहे सवालों में दम है और उन्होंने भाजपा मुंह बंद कर दिया है।
संपादकीय में कहा गया है कि राहुल गांधी की यात्रा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि वह बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और छोटे व मध्यम आकार के व्यवसायों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने हाल ही में महंगी टी-शर्ट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। संपादकीय में इसको लेकर कहा गया है कि भाजपा उनके द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने के बजाय 'राहुल गांधी कैसे कपड़े पहनते हैं और क्या खाते हैं' जैसे मुद्दों को उठाकर तुच्छ हमलों का सहारा ले रही है।
संपादकीय में कहा गया है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है और इससे भाजपा को 'पेट दर्द' हो रहा है। इसमें कहा गया है कि निरंकुशता और तानाशाही देश में ऐसा कहर बरपा रही है कि एक वंशवादी शासन बेहतर लगेगा। राहुल गांधी की यात्रा देश में व्याप्त नफरत के माहौल को ठीक करेगी।