फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DUSU election 2018: CYSS and Aisa makes Alliance for election

डूसू चुनाव के लिए आप और वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने मिलाया हाथ

Wed, 29 Aug 2018 09:28 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
DUSU election 2018: CYSS and Aisa makes Alliance for election
cyss
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस और वामपंथी छात्र संगठन आइसा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों छात्र संगठनों में हुए समझौते के मुताबिक इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर आइसा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे तो सचिव और उपसचिव पदों के लिए सीवाईएसएस अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कन्वेनर गोपाल राय ने दोनों छात्र संगठनों के बीच हुए इस समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल बना रखा है।
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए पहुंचता है, लेकिन इन लोगों की गुंडागर्दी से वह परेशान रहता है और अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता है। उन्होंने कहा कि आप की छात्र इकाई दिल्ली विश्वविद्यालय में भी उसी तरह की स्वच्छ और विकासपरक राजनीति को आगे बढ़ाएगी जिस तरह उसने दिल्ली में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे 

गोपाल राय ने कहा कि अगर डूसू चुनाव में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस और आइसा को जीत मिलती है तो वे पूरी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में अराजकता और गंदगी का माहौल दूर करने में मदद मिलेगी। 


दिल्ली की आइसा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने कहा कि दिल्ली कैंपस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों की जायज मांगों को उठाने वालों के साथ मारपीट की जाती है। छात्रों के साथ ही नहीं, प्रोफेसरों तक से मारपीट की जाती है। ऐसे में पढ़ाई का माहौल बिल्कुल नहीं हो पाता और विश्वविद्यालय का स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनका संगठन चुनाव जीतता है तो इन परिस्थितियों में बदलाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed