फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   During the election Narendra modi becomes Chaiwala after he Rafale wala said mamata banerjee

ममता का पीएम मोदी पर तीखा वार, दुर्भाग्य है कि वो पैसे की ताकत से प्रधानमंत्री बन गए हैं

Fri, 08 Feb 2019 05:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
During the election Narendra modi becomes Chaiwala after he Rafale wala said mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। ममता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के समय पीएम चाय वाले हो जाते हैं और उसके बाद राफेल वाले बन जाते हैं। ममता ने कहा कि मुझे पीएम के बारे में बात करते हुए शर्म महसूस होती है। ममता ने आगे कहा कि अगर आप हमारे साथ पंगा लेंगे तो मैं चंगी हो जाऊंगी। वो डरते हैं क्योंकि हम साथ काम कर रहे हैं। मैं कभी नहीं डरी, मैंने हमेशा अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने हमेशा 'मां-माटी-मानुष' का सम्मान किया है। यह दुर्भाग्य है कि वह पैसे की ताकत के कारण पीएम बन गए हैं।

विज्ञापन
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आखिर क्यों आरबीआई से लकर सीबीआई तक सभी पीएम को बाय बाय बोल रहे हैं? वो देश के बारे में नहीं जानते। वो गोधरा और अन्य टकराव होने के बाद यहां पर आए हैं। वो राफेल के मास्टर हैं, वो नोटबंदी के मास्टर हैं, वो भ्रष्टाचार के मास्टर हैं और वो अहंकार के मास्टर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कांग्रेस और ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने मजदूरों के बैंक खाते खुलवाए। साथ ही बागान के मजदूरों के खाते भी खुलवाए। 

भाजपा सरकार ने बंद पड़े बागान खुलवाने का काम किया है। हमने असंगठित कर्मचारियों को अब पेंशन देना का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ बंगाल से मेरा एक खास रिश्ता भी है और ये रिश्ता आपको भी मालूम है। ये रिश्ता चाय का रिश्ता है। आप चाय उगाने वाले हैं और मैं चाय बनाने वाला हूं। 


पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जो दशकों से चल रहा है, वो खत्म होना चाहिए या नहीं? बंगाल के युवाओं को खून-खराबे से आजादी मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि जो सस्ता राशन बंगाल की जनता को मिल रहा है, मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन मिल रहा है, सस्ती दवाइयां मिल रही हैं, वो केंद्र सरकार भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed