{"_id":"589b0c4c4f1c1b945237a296","slug":"during-ruckus-in-assembly-mla-badly-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः विधानसभा में नेता विपक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः विधानसभा में नेता विपक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
abdul mannan
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को विधानसभा में संपत्ति नुकसान बिल को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा था। इसी दौरान नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान को स्पीकर ने बाहर जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
जब मार्शल उन्हें बाहर ले जा रहा थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल में सरकारी संपत्ति के नुकसान में रोकथाम करने के लिए संपत्ति अधिनियम में बदलाव करना चाहती है। अगर नया बिल पास हो जाता है तो दंगों, उपद्रव और आगजनी के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को सात साल के लिए जेल भेजने का प्रावधान है। विपक्ष इस बिल में बदलाव चाहता है जिसके लिए वह हंगामा कर रहा है।
विज्ञापन
Ruckus took place in West Bengal Assembly after opposition demanded more amendments in Property Damage Bill. pic.twitter.com/xsFKHCHams
— ANI (@ANI_news) February 8, 2017