{"_id":"615f1cb98ebc3e0c3f5dec3f","slug":"durga-puja-begins-calcutta-high-court-allows-sindur-khela-temples-opened-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा शुरू: कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी 'सिंदूर खेला' की इजाजत, महाराष्ट्र में खुल गए मंदिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुर्गा पूजा शुरू: कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी 'सिंदूर खेला' की इजाजत, महाराष्ट्र में खुल गए मंदिर
Thu, 07 Oct 2021 10:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता/ मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
देश में गुरुवार से दुर्गा पूजा उत्सव शुरू हो गया। विभिन्न राज्यों ने अपने यहां कोरोना की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रमों की इजाजत दी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में खुल गए मंदिर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के साये में तमाम सावधानियों के साथ देश में नवरात्र पर्व शुरू हो गया। इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए दुर्गा पूजा पांडालों में भक्तों के सीमित प्रवेश के आदेश में राहत दे दी। कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए हाईकोर्ट ने 'सिंदूर खेला' समेत तमाम धार्मिक गतिविधियों की इजाजत दे दी। उधर महाराष्ट्र में भी गुरुवार से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति आईपी मुखर्जी और अनिरुद्ध रॉय की खंडपीठ ने पूर्व के आदेशों को संशोधित करते हुए निर्देश दिया कि तय शर्तों के अनुसार सभी गतिविधियों और पूजा अनुष्ठान जैसे 'अंजलि', 'आरती', 'सिंदूर खेला' आदि को पांडाल के अंदर करने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है, यानी कि आपको वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी होगी। वहीं अदालत ने पंडालों में लोगों की संख्या सीमित कर दी है। बड़े पूजा पंडाल में 45 से लेकर 60 लोगों को तो छोटे पंडाल में 10 से15 लोगों को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
उधर, महाराष्ट्र में छह माह बाद गुरुवार से धर्मस्थल फिर खुल गए। मुंबई तथा अन्य स्थानों पर मंदिरों और मस्जिदों में सुबह से ही श्रद्धालू पहुंचने लगे। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस सुबह करीब नौ बजे मुंब्रा देवी के मंदिर गए और दर्शन किए। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन