फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to water scarcity in village family in Washim dug a well in 22 days in Maharashtra

महाराष्ट्र के 'दशरथ मांझी': घर में गहरा रहा था जल संकट, दंपती ने 22 दिन में खोद दिया 20 फीट कुआं

Mon, 21 Jun 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

बिहार के दशरथ मांझी के बाद अब महाराष्ट्र में भी माउंटेन मैन के नाम से एक शख्स इस वक्त चर्चा में है।  वाशिम में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक दंपती ने 20 फीट कुआं खोद दिया। वह भी महज 22 दिन के भीतर। आज लोग दशरथ मांझी कह रहे हैं।

विज्ञापन
Due to water scarcity in village family in Washim dug a well in 22 days in Maharashtra
गांव में जलसंकट की वजह से घर में खोदा कुंआ - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के दशरथ मांझी को तो आप जानते ही होंगे..जिन्होंने 25 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर सड़क बना दी थी। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से भी सामने आया है। महाराष्ट्र में एक दंपती ने 22 दिन में 20 फीट गहरा कुआं खोदकर इतिहास रच दिया। मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का का है। दरअसल, जामखेड़ा गांव में आजादी के बाद से ही पानी का संकट है। रामदास पफोले ने पत्नी के साथ मिलकर कुआं खोदने का फैसला किया। नौवीं कक्षा तक पढ़े रामदास ने बताया कि पानी के लिए घर के सदस्यों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब कुआं बन जाने से उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता है। कुआं से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में समय का फायदा उठाया
वाशिम जिले के रामदास फोफले के मुताबिक, गांव में पानी की किल्लत बढ़ रही थी। पानी लाने के लिए दूर तक जाना पड़ता था। लॉकडाउन लगने के बाद काम सब बंद गया। इसी दौरान मन में विचार किया कि लॉकडाउन में समय बर्बाद क्यों करू। कुछ ऐसा काम कर लू, जिससे पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाए। फिर पत्नी से और परिवार में इसपर चर्चा शुरू की । सब लोग तैयार हो गए , फिर कुआं खोदने का मन बनाया और 22 दिन के भीतर 20 फीट कुआं खोद डाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी एक दंपती खोद चुका है कुआं
बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष अप्रैल महीने में लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम जिले में ही एक दंपती ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा था।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिम जिले के कर्खेदा गांव के निवासी गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed