फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to mamata banerjee's flight delayed, uproar in Rajya Sabha

ममता की हत्या की साजिश का आरोप, राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा

Thu, 01 Dec 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
Due to mamata banerjee's flight delayed, uproar in Rajya Sabha

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट लेट होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने इस मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा किया। टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय ने आरोप लगाया कि यह उनकी नेता को मारने की साजिश थी।

विज्ञापन


जिस जहाज में ईंधन खत्म होने वाला है उसे उतरने की अनुमति नहीं दी जा रही और जबरन आसमान में घुमाया जा रहा है, इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। सुदीप को इस मामले में विपक्ष का भी पूरा साथ मिला और बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, जेडीयू नेता शरद यादव समेत तमाम नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार से जांच की मांग की।
विज्ञापन


हालांकि मामले में सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ए गजपति राजू ने कहा सरकार इस मामले की जांच के लिए तैयार है और अगर कोई दोषी निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस मामले में एयरलाइन कंपनी की ओर से भी पक्ष आ गया है जिसने किसी भी तरह की साजिश और लापरवाही की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि यह एक रूटीन मामला था जिसमें किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी नहीं थी और विमान में ईंधन की भी कोई कमी नहीं थी। कंपनी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की गलतफहमी के कारण यह सारी स्थिति पैदा हुई। कंपनी का दावा है कि पायलट ने एक बार भी ईंधन खत्म होने की चेतावनी नहीं दी थी बल्कि विमान के उतरने के बाद भी उसमें न्यूनतम से ज्यादा ईंधन बाकी था।

जानिए क्या था पूरा मामला, जिस पर मचा बवाल

Due to mamata banerjee's flight delayed, uproar in Rajya Sabha

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी को बुधवार रात इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट से कोलकाता पहुंचना था। आरोप है कि विमान के लैंड करने से पहले वह आधे घंटे तक कोलकाता के आसमान में चक्कर लगाता रहा। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की ओर से प्लेन को उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि प्लेन ने पटना से एक घंटा देरी से शाम सात बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरी थी और कोलकाता हवाई अड्डे पर प्लेन उतरने की जगह न होने के कारण उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई, अधिकारियों के अनुसार यह सामान्य घटना है।

वहीं प्लेन में बनर्जी के साथ सवार रहे शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम ने आरोप लगाया कि यह उनकी नेता को मारने की साजिश थी। प्लेन के कप्तान ने कई बार ईंधन कम होने की बात कही थी उसके बावजूद भी विमान उतरने की अनुमति देने में जानबूझकर देरी की गई। खास बात ये है कि इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed