फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   due to Heavy rains flood situation in karnataka and  affected several parts of the state due to landslides

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति, भूस्खलन से राज्य के कई हिस्से प्रभावित

Fri, 07 Aug 2020 05:38 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 07 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
due to Heavy rains flood situation in karnataka and  affected several parts of the state due to landslides
कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति - फोटो : ANI

कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के मलनाड, तटीय और उत्तर आंतरिक क्षेत्रों में कई स्थान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन क्षेत्रों की अधिकतर नदियों का जलस्तर बढ़ गया हैं, वहीं कोडागु और चिक्कमगलुरु के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। बेलगावी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में हुई बारिश और वहां के बांधों से पानी छोड़े जाने से कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से जिले के निचले इलाकों और कृषिभूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है। उत्तर कन्नड़ और शिवमोग्गा जिलों में भी नदियों में उफान के कारण निचले इलाकों की बाढ़ जैसी स्थिति है। 

राज्य में अलमट्टी और कबीनी सहित कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। होसपेट में तुंगभद्र बांध टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। कोडागु में बोटलप्पा, चिक्कमगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के पास चर्मड़ी घाट सहित कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आई हैं।

जिला प्रभारी मंत्री वी सोमन्ना बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित कोडागु का दौरा करने पहुंचे हैं। कावेरी नदी अपने उफान पर है और इसका पानी भागमंगल मंदिर में घुस गया है। एनडीआरएफ टीम बुधवार रात ब्रह्मगिरि पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में लापता हुए तालकावेरी के पुजारी सहित पांच लोगों को खोजने का प्रायास कर रही है।


खराब मौसम और भारी बारिश से परिचालन प्रभावित हो रहा है। कोडागु में कुशालनगर में निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जिले में अब तक तीन राहत केंद्र खोले गए हैं और प्रभावित लोगों को वहां स्थानांतरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आपातकालीन राहत के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 10,000 रुपये, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के लिए पांच लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए क्षति को देखते हुए राहत वितरित करने को कहा है।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed