फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to anticipation of COVID third wave, lockdown increased in these states some got relaxation know condition of your state

कोरोना: आज से इन राज्यों में शुरू हुआ अनलॉक तो यहां बढ़ा लॉकडाउन, जानें अपने प्रदेश का हाल

Mon, 31 May 2021 08:31 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 31 May 2021 08:31 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है जबकि कुछ प्रदेश कोरोना के मामलों में कमी दर्ज करने के बाद पाबंदियों में छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन
Due to anticipation of COVID third wave, lockdown increased in these states some got relaxation know condition of your state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरा देश प्रभावित है। तेजी से हो रहे इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पहले से लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है तो कुछ संक्रमण की रफ्तार को कम होता देख धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। विभिन्न राज्य की सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन के दौरान लागू होने वाले नियमों और अनलॉक के नियमों के लिए अलग-अलग तरह के दिशानिर्देश जारी किए हैं।   

विज्ञापन


इन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा

  • महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। यह पाबंदियां एक जून को खत्म हो रही थीं पर कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राज्य में अब 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, राज्य सरकार समीक्षा करने के बाद कुछ जिलों में लॉकडाउन में ढील देने पर विचार करेगी। 
  • विज्ञापन
  • दिल्ली: दिल्ली में सोमवार (1 जून) से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन सात जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुबह 5 बजे तक दिल्ली में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, बंद परिसर में और कंटेनमेंट जोन के बाहर इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को अनुमति दी गई है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पंजाब: यहां कोरोना कर्फ्यू को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार (27 मई) को कोरोना से जुड़ी पाबंदियों की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की थी। अब राज्य में 10 जून तक कोरोना से जुड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। 
  • बिहार: बिहार में एक बार फिर से राज्य सरकार ने हालात की समीक्षा के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इसके तहत राज्य में अब 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान व्यापारिक गतिविधियों को कुछ छूट भी दी गई है। 
  • उत्तराखंड: उत्तराखंड में भी 8 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कुछ रियायत भी दी गई हैं। इस दौरान राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खुलने के लिए छूट दी गई है। वहीं, अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी।
  • हिमाचल: यहां प्रतिबंध 7 जून तक लागू रहेंगे। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी। अन्य दुकानों को पांच घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। 
  • हरियाणा: हरियाणा में भी लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करना होगा। शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा। 
  • पश्चिम बंगाल: यहां 15 जून तक कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राज्य में लागू प्रतिबंध 30 मई को खत्म हो होने थे, लेकिन इन्हें बढ़ा दिया गया। बंगाल चुनाव के बाद राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े, जिसके बाद सरकार ने कोरोना को लेकर सख्ती दिखाई और कड़े प्रतिबंध लगाए।
  • राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहने का आदेश दिया है। 
  • झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में 3 जून तक के लॉकडाउन लागू रखने की घोषणा की है। 

इन राज्यों को पाबंदियों में मिली छूट

  • उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में जारी लॉकडाउन में 1 जून से छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में शनिवार, रविवार को छोड़कर हफ्ते में 5 दिन दुकानें खुलेंगी। हालांकि, 600 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस वाले जिलों में किसी भी तरीके की छूट नहीं दी जाएगी। पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। योगी सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, लखनऊ समेत 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं मिलेगी। ये जिले हैं- मेरठ, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, बरेली, देवरिया, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, जौनपुर और सोनभद्र. नोएडा में भी कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। डीएम के मुताबिक इन जगहों पर 30 मई तक 600 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। लिहाजा सरकार के आदेशों के मुताबिक कर्फ्यू जारी रहेगा।
  • मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां अब पॉजिटिविटी रेट के आधार पर कोरोना कर्फ्यू या प्रतिबंध के नियम तय होंगे। 5 फीसद से ज्यादा संक्रमण वाले और 5फीसद से कम संक्रमण वाले जिलों के लिए अनलॉक की अलग-अलग गाइडलाइंस तय की गई हैं।
  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। आउटडोर मार्केट और एरिया रोटेशन के आधार पर खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुलेंगी। तीन दिनों के लिए सैलून की दुकानें, पार्लर खुलेंगे। तीन दिनों तक शराब की दुकानें खुलेंगी। 25 प्रतिशत की क्षमता के साथ इंडोर मॉल खुलेंगे। रेस्तरां केवल होम डिलीवरी कर सकेंगे। सप्ताहांत कर्फ्यू जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लागू रहेगा।

दक्षिण के हालात

तमिलनाडु और पुडुचेरी में लॉकडाउन 7 जून तक जारी रहेगा। वहीं केरल सरकार ने आवश्यक गतिविधियों के लिए कुछ छूट के साथ, लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ा दिया है जबकि कर्नाटक के मुख्यंमत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में 7 जून लॉकडाउन रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में फैसला कोरोना केसों पर निर्भर करेगा। आंध्र प्रदेश में 10 जून तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसका एलान किया है। वहीं, तेलंगाना में लॉकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया।  


 

उत्तर-पूर्व के राज्यो के लिए जारी दिशानिर्देश
मिजोरम की राजधानी आईजोल में 6 जून तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, मेघालय के ईस्ट खासी हिल जिले में 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा। अरुणाचल के 7 जिलों ईटानगर, नामसाई, अपर सुबनसिरी, तवांग, लोवर सुबनसिरी, अंजाव और लोहित में भी 7 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। मणिपुर की बात करें तो यहां के 7 जिलों इम्फाल वेस्ट और ईस्ट, बिष्णुपुर, उखरुल, थौबल, काकचिंग और चूराचंदपुर में 11 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है जबकि नागालैंड में लॉकडाउन 11 जून तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed