फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DSP Suicide Case: CBI Registers FIR Against Karnataka Minister KJ George

DSP मौत: कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ CBI ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 27 Oct 2017 08:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Oct 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
DSP Suicide Case: CBI Registers FIR Against Karnataka Minister KJ George
के जी जॉर्ज - फोटो : FILE PHOTO
कर्नाटक के मादीकेरी में पुलिस उपाधीक्षक एमके गणपति की रहस्यमय मौत के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर प्रदेश के मंत्री केजे जॉर्ज, पूर्व आईजीपी (लोकायुक्त) प्रणव मोहंती और पुलिस के पूर्व एडीजी (प्रदेश का खुफिया विभाग) एएम प्रसाद को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


गणपति का शव पिछले साल 7 जुलाई को मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। 
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, सीबीआई ने कर्नाटक पुलिस की एफआईआर फिर से दर्ज की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि गणपति ने अपनी मौत से पहले अपनी मौत के लिए जॉर्ज, मोहंती और प्रसाद को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके गोयल और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने मरहूम पुलिस अधिकारी के पिता एमएम कुशलप्प की अपील स्वीकार करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया था। 

याचिका में गणपति की मौत के मामले की सीबीआई जांच की गुहार की गई थी। पीठ ने कहा कि इस मामले में कुछ चौंकाने वाले तथ्य हैं। चाहे यह हत्या या आत्महत्या का मामला हो, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीठ ने सीबीआई को तीन महीने के अंदर स्थिति रिपोर्ट भी दर्ज करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed