फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Drunk' woman throws snake at bus conductor in Hyderabad; held

Telangana: नशे में धुत महिला ने बस कंडक्टर पर फेंका सांप, हैदराबाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया

Fri, 09 Aug 2024 04:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 09 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

आज नाग पंचमी का पर्व है, इस दिन हिंदू धर्म में भगवान शिव के गले में विराजमान सर्प (सांप) की पूजा-अर्चना की जाती है। लेकिन आज के दिन हैदराबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत एक महिला ने बस कंडक्टर पर ही एक सांप फेंक दिया।

विज्ञापन
'Drunk' woman throws snake at bus conductor in Hyderabad; held
नशे में धुत महिला ने बस कंडक्टर पर फेंका सांप - फोटो : Freepik / X /@tgsrtcmdoffice

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नशे में धुत एक महिला ने कथित तौर पर बस के शीशे तोड़ने के बाद महिला बस कंडक्टर पर सांप फेंक दिया। फिलहाल हैदराबाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


विद्यानगर का मामला, महिला ने बस पर शराब की फेंकी बोतल
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर नशे में विद्यानगर में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस पर शराब की बोतल फेंकी। जब कंडक्टर ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपने बैग से सांप निकाला और उस पर फेंक दिया, हालांकि इस दौरान कंडक्टर सांप के काटने से बच गई। 
विज्ञापन


मामले में नल्लाकुंटा पुलिस थाने में शिकायत कराई दर्ज
टीजीएसआरटीसी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने घटना को लेकर नल्लाकुंटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कहा कि ऐसी खबरें सच नहीं हैं कि महिला ने बस पर हमला किया क्योंकि चालक ने विद्यानगर बस स्टैंड पर वाहन नहीं रोका। उन्होंने कहा, विद्यानगर सिग्नल पर फ्री लेफ्ट पर कोई आरटीसी बस स्टॉप नहीं है और फ्री लेफ्ट से पहले और बाद में दो बस स्टॉप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बस चालक पर बस न रोकने का लगाया आरोप
एक पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। महिला नशे में थी। उसने पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो उसने कंडक्टर पर सांप फेंक दिया। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला का पति सांप पकड़ता था और नाग पंचमी के मद्देनजर वह सांप को अपने साथ ले जा रही थी। आगे की जांच जारी है।

आज नाग पंचमी का पर्व है, इस दिन हिंदू धर्म में भगवान शिव के गले में विराजमान सर्प (सांप) की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed