फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drugs seized from a factory in Ankleshwar industrial area gujarat police raid news in hindi

Gujarat: अंकलेश्वर में कारखाने पर छापा, 14 लाख की एमडी के साथ 400 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 21 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि जिले के एसओजी और सूरत पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात कारखाने में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम एमडी जब्त की।

विज्ञापन
drugs seized from a factory in Ankleshwar industrial area gujarat police raid news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने एक कारखाने से प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन (एमडी) और 427 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ बरामद किया। प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन की कुल कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन मादक पदार्थों को अंकलेश्वरजीआईडीसी इलाके में स्थित अवसर एंटरप्राइज से जब्त किया गया है। इन पदार्थों को पुष्टि के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया है।
विज्ञापन


विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि जिले के एसओजी और सूरत पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात कारखाने में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम एमडी जब्त की। उन्होंने आगे कहा कि अबतक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


इससे पहले 13 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अंकलेश्वर में अवकर ड्रग्स लिमिटेड फैक्टरी से पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की थी। इस कार्रवाई के एक हफ्ते बाद यहां छापेमारी की गई। इससे कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक गोदाम पर छापेमारी कर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी। दिल्ली के रमेश नगर स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया था, जहां से 208 किलोग्राम कोकीन मिला। पुलिस ने बताया कि जांच में मालूम चला है कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की एक कंपनी का था जो अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed