फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drug trading going through Bitcoin and Darknet in the country

डार्कनेट, बिटकॉइन के जरिए फैल रहा देश में नशे का कारोबार, दो आपराधिक तंत्र बैन

Mon, 18 Jul 2016 06:18 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 06:18 AM IST
विज्ञापन
drug trading going through Bitcoin and Darknet in the country

मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों ने पता लगाया है कि भारत में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसे ‘डार्कनेट’ और गुप्त और अनियमित मुद्रा बिटकॉइन के जरिए अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


भारत में बढ़ते मादक पदार्थों की तस्करी और इनके अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए जिम्मेदार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और खुफिया एजेंसियों ने देश में सक्रिय इस तरह के दो आपराधिक तंत्रों को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन


एनसीबी के महानिदेशक आरआर भटनागर ने कहा कि हमें देश में सक्रिय ऐसे दो अवैध ड्रग रैकेट का पता चला है, जो नशे के कारोबार के लिए डार्कनेट और बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी जांच में यह भी पता चला कि इनमें से कुछ लोग भारत में मौजूद हैं और हम उनकी तलाश में जुटे हैं। पहली नजर में लगता है कि ये दोनों गिरोह पार्टियों में इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थों के तस्करी में लिप्त हैं। इंटरनेट के जरिये बेहद गोपनीय तरीकों से नशीले पदार्थों की तस्करी चिंताजनक है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीमापार से होने वाली हेरोइन की तस्करी में कमी आई है।

क्या है बिटकॉइन

drug trading going through Bitcoin and Darknet in the country
यह एक डिजिटल करेंसी या मुद्रा होती है। इसकी मदद से वैध बैंकिंग चैनल से बचकर इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन किया जाता है।
 
बेहद मुश्किल है डार्कनेट का पता लगाना 
डार्कनेट एक बेहद गुप्त नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल खास सॉफ्टवेयर, कॉन्फिगरेशन और प्राधिकार के जरिए ही किया जा सकता है। सामान्य कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल और पोर्ट के जरिये इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed