फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug smuggler caught from theatre during Pushpa 2 show in Nagpur Maharashtra news in hindi

Maharashtra: थिएटर में पुष्पा-2 के क्लाइमेक्स के बीच पुलिस की कार्रवाई, देर रात छापा मार ड्रग्स तस्कर को पकड़ा

Sun, 22 Dec 2024 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

गुरुवार की आधी रात को वांछित आरोपी विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी ने सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वहां बैठे दर्शकों को आश्वासन दिया कि वे फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Drug smuggler caught from theatre during Pushpa 2 show in Nagpur Maharashtra news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में नागपुर के एक सिनेमाघर में अजीबोगरीब घटना घटी। यहां सिनेमा हॉल के अंदर बैठे दर्शकों ने एक ही समय में दो फिल्में देख ली। फर्क केवल इतना था कि एक फिल्म स्क्रीन पर चल रही थी और दूसरी फिल्म वास्तविक थी। दरअसल, एक मल्टीप्लेक्स में पुष्पा-2 के देर रात शो के दौरान पुलिस ने धावा बोल दिया। सिनेमा हॉल में दर्शकों में हत्या और नशीली दवाओं के मामलों में वांछित आरोपी भी मैजूद था। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सिनाघर में अचानक से पुलिस की एंट्री किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं थी। 
विज्ञापन


सिनेमा हॉल में आरोपी की गिरफ्तारी
गुरुवार की आधी रात को वांछित आरोपी विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी ने सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वहां बैठे दर्शकों को आश्वासन दिया कि वे फिल्म का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी विशाल मेश्राम पिछले 10 महीनों से फरार था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पर उसकी रुचि के बारे में मालूम चलने के बाद पुलिस ने उसे ट्रैक किया। 
विज्ञापन


नागपुर के सेंट्रल जेल में बंद है आरोपी
विशाल के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं, जिसमें दो हत्या और ड्रग्स की तस्करी भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। गुरुवार को उसे ट्रैक करने के बाद पुलिस ने उसे भागने से रोकने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर वाहन के टायरों की हवा निकाल दी। फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान जब पुलिसकर्मी हॉल में दाखिल हुए तो मेश्राम फिल्म देखने में व्यस्त था। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहार नागपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। उसे जल्द नासिक की जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुष्पा 2: द रूल इसी महीने पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन का है। इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में डब संस्करणों के साथ रिलीज किया गया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed