फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drought crisis in Maharashtra, Shiv sena condemned govt on drought issue

भारत माता की जय बोलने के लिए लोगों का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी: शिवसेना

Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Drought crisis in Maharashtra, Shiv sena condemned govt on drought issue
फडनवीस के बयान पर भी साधा निशाना - फोटो : PTI

शिवसेना ने महाराष्ट्र में गहराते जल संकट और सूखे की मार से पीड़ित जनता को राहत देते में नाकाम रहने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना ने मुख्यमंत्री के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से सूखा खत्म नहीं होने वाला। इसके लिए लोगों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराने की जरूरत है।

विज्ञापन


अपने मुखपत्र सामना में लिखे एक संपादकीय के जरिए शिवसेना ने राज्य सरकार पर हमला किया। सामना ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अब पानी के टैंकर पर पुलिस का पहरा लगाने का वक्त आ गया है। सिर्फ 'भारत माता की जय' बोलने से सूखे की मार को कम नहीं किया जा सकता। इसके लिए इंसान का जिंदा रहना जरूरी है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था 'कुर्सी छोडूंगा लेकिन भारत माता की जय कहूंगा।' मुख्यमंत्री के इसी बयान को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना ने उन पर हमला बोला। सामना ने लिखा, 'अगर इसकी बजाया पानी दूंगा नहीं तो कुर्सी छोडूंगा कहा होता तो अच्छा होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा-शिवसेना की गठबंधन की सरकार है लेकिन राज्य सरकार के कई फैसलों पर शिवसेना ने अपना ऐतराज जताने में गुरेज नहीं किया है। इतना ही नहीं शिवसेना लगातार केंद्र के फैसलों पर भी निशाना साधती रही है। इस समय पूरा महाराष्ट्र भीषण सूखे की चपेट में है और पानी को लेकर जनता के बीच त्राहि त्राहि की स्थिती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed