{"_id":"5c9554cbbdec22144e5c2b10","slug":"drone-shown-near-thiruvananthapuram-airport-military-intelligence-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास दिखा ड्रोन, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास दिखा ड्रोन, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसी
Sat, 23 Mar 2019 03:04 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे, अति संवेदनशील विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और उसके पास कोवलम तट पर शुक्रवार सुबह संदिग्ध ड्रोन देखे जाने पर दक्षिणी एयर कमान और सैन्य खुफिया एजेंसी चौकन्नी हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, इसलिए रडार की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने बताया कि हम हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं। यह ड्रोन नागरिक इलाके में दिखा है। हमने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया है, लेकिन पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यह ड्रोन सबसे पहले शुक्रवार सुबह रात के कोवलम बीच पर पुलिस गश्ती दल द्वारा देखा गया।
विज्ञापन
उसके बाद वह एयरपोर्ट की ओर गया और टीम ने अवाई अड्डा अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। इसके दो घंटे बाद सीआईएसएफ की टीम ने ड्रोन को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के पास उड़ते देखा और उन्होंने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन