फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Driver who rammed SUV into fathe vehicle set to lose license news in hindi

Maharashtra: गुस्से में कार से पिता के वाहन को मारी थी टक्कर, चार और हुए थे घायल, सजा- RTO रद्द करेगा लाइसेंस

Thu, 22 Aug 2024 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

कल्याण आरटीओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि दोनों एसयूवी का निरीक्षण के लिए मोटर वाहन इंस्पेक्टर को भेजा गया है। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Driver who rammed SUV into fathe vehicle set to lose license news in hindi
एसयूवी की टक्कर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में दो एसयूवी की आपस में भिड़ंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा, जिसने गुस्से में आकर अपनी एसयूवी अपने पिता के वाहन से टकरा दी। बता दें कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सतीश कुमार शर्मा के तौर पर की गई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने बताया कि महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) पुलिस चांज खत्म होने के बाद आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने कहा, "फिलहाल दोनों वाहन हिरासत में है। पुलिस जांच पुरी होते ही ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि वे पहले चालक को नेटिस भेजेंगे। 
विज्ञापन


कल्याण आरटीओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि दोनों एसयूवी का निरीक्षण के लिए मोटर वाहन इंस्पेक्टर को भेजा गया है। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। एक रिटायर्ड आरटीओ अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से सतीश कुमार शर्मा ने अपने वाहन का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया, उसका लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए। बता दें कि हत्या के प्रयास के आरोप में सतीश को गिरफ्तार किया गया है और उसे 23 अगस्त तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की बदलापुर-अंबेरनाथ रोड की है। जब दो एसयूवी कारों की भिड़ंत हो गई। कारों की टक्कर के बाद दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई। ये सब चल ही रहा था कि एक एसयूवी चालक ने वहां से अपनी कार दौड़ा दी और कुछ आगे जाकर यूटर्न लिया और फिर से सड़क पर खड़ी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर मौजूद दो बाइकसवार भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


जिन दो कारों की टक्कर हुई, उनके चालक आपस में पिता और पुत्र थे। उनका झगड़ा सड़क पर आ गया और यह पूरी घटना घटी। पुलिस ने बताया कि सतीश ने जानबूझकर फिर से दूसरी बार पिता के कार में टक्कर मारी। वहीं जिस कार को टक्कर मारी गई, उसके पीछे मौजूद दो बाइकें भी हादसे की चपेट में आ गईं और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed