फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   driver stopped train after seeing railway gate opened and gateman missing in Tinsukia Assam

Assam: तिनसुकिया में खुला था रेलवे फाटक, ट्रेन रोक गेटमैन को खोजने लगा ड्राइवर, जानें फिर क्या हुआ

Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन जब डिगबोई चारआलि रेलवे फाटक के पास पहुंची तो ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि फाटक खुला हुआ है। उसने फाटक के थोड़ी दूरी पर गाड़ी को रोक दी और सिग्नल का इंतजार करने लगा।

विज्ञापन
driver stopped train after seeing railway gate opened and gateman missing in Tinsukia Assam
assam train news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई चारआलि रेलवे फाटक पर एक अजीबो-गरीब घटना घटी। शायद इससे पहले आपने ऐसी घटना के बारे में सुना नहीं होगा। यहां गेटमैन को खोजने के लिए ट्रेन चालक को ट्रेन रोककर उतरना पड़ा, ताकि फाटक बंद हो और वह ट्रेन लेकर आगे जा सके। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं, ऐसा केवल भारत में ही संभव है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन जब डिगबोई चारआलि रेलवे फाटक के पास पहुंची तो ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि फाटक खुला हुआ है। उसने फाटक के थोड़ी दूरी पर गाड़ी को रोक दी और सिग्नल का इंतजार करने लगा। इस बीच, लोग रेल लाइन पार करें या नहीं इस पसोपेश में रहे, क्योंकि थोड़ी दूरी पर ट्रेन खड़ी थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक काफी देर ट्रेन के ड्राइवर को सिग्लन नहीं मिली, तो ट्रेन का चालक उतर कर फाटक के पास पहुंचा। ट्रेन चालक ने देखा कि फाटक पर गेटमैन है ही नहीं। बताते हैं कि काफी देर तक गेटमैन की तलाश की गई। तब जाकर गेटमैन मिला। इस घटना की चर्चा पूरे शहर में है हो रही है। लोग कह रहे हैं यह पहली बार हुआ होगा कि किसी ट्रेन के ड्राइवर को उतर कर फाटक बंद करने के लिए गेटमैन को खोनजा पड़ा हो। इस बारे में जब रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा, उनको इस बारे मे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed