{"_id":"65b8c7846bca99ad0f0c0e68","slug":"driver-saves-life-of-several-passengers-by-stopping-vehicle-before-heart-attack-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: बालासोर में बस चलाने के दौरान चालक को पड़ा दिल का दौरा, जान गंवाने से पहले 60 यात्रियों की बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: बालासोर में बस चलाने के दौरान चालक को पड़ा दिल का दौरा, जान गंवाने से पहले 60 यात्रियों की बचाई जान
Tue, 30 Jan 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:27 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बस पश्चिम बंगाल से यात्रियों को लेकर पंचलिंगेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में बस चालक को दिल का दौरा पड़ा। जैसे ही चालक के दिल में दर्द उठा, उसने सड़क किनारे बस रोक दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में बस चलाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस को सही समय पर रोककर उस व्यक्ति ने करीब 60 यात्रियों की जान भी बचाई। यह घटना बालासोर जिले के पटापुर छक में मंगलवार को घटी।
पुलिस ने बताया कि बस पश्चिम बंगाल से यात्रियों को लेकर पंचलिंगेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में बस चालक को दिल का दौरा पड़ा। जैसे ही चालक के दिल में दर्द उठा, उसने बस को सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद वह अचेत हो गया। यात्रियों ने मदद के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया।
चालक की पहचान शेख अख्तर के तौर पर की गई है। उसे पास के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एक यात्री ने बताया कि चालक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके उसने बस रोक दी। जैसे ही सड़क किनारे बस रूकी, चालक बेहोश हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक की समझ की सराहना की।