फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drinking water affected by arsenic in 66,663 areas

दयनीय स्थिति: देश के 66,663 इलाकों में पीने लायक पानी नहीं

Mon, 06 Feb 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
drinking water affected by arsenic in 66,663 areas
- फोटो : demo

भारत के अंदर पीने के पानी की दयनीय स्थिति का खुलासा हुआ है। सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय पेयजल स्वच्छता मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि देश के भीरत 66,700 इलाकों में पेयजल पीने लायक नहीं। ये वो इलाके हैं जिसमें पीने के पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। वहीं 66,663 इलाकों में पेयजल आर्सेनिक और फ्लोराइड से प्रभावित हैं। सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए तोमर ने कहा कि सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 तक 80 फीसद जनसंख्या तक पाइप के जरिए स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेयजल का विषय राज्य का है और केंद्र विभिन्न योजनाओं के जरिए राज्य को वित्तीय और अन्य तकनीकी मदद देता है।
विज्ञापन


तोमर ने प्रश्नकाल के दौरान उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि सरकार बिना शुद्ध किए पानी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के माध्यम से पेयजल सुधार के लिए विभिन्न राज्यों को 800 करोड़ रुपये विशेष रुप से दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed