डीआरडीओ ने किया हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरडीओ ने हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से किया गया था जिसने पश्चिम बंगाल में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
अस्त्र मिसाइल 'बीवीआर'( बियोंड विजुअल रेंज) एयर-टू-एयर मारक क्षमता वाली मिसाइल है जिसकी रेंज 70 किलोमीटर है। अस्त्र एक ऐसी मिसाइल है जो किसी भी मौसम में इस्तेमाल की जा सकती है। इसे एक्टिव रडार टर्मिनल गाइडेंस से लैस किया गया है।
Defence Research & Development Organization (DRDO) yesterday* successfully test fired the Astra, air to air missile with a range of over 70 kms. The missile was test fired from a Su-30MKI combat aircraft that took off from an air base in West Bengal. https://t.co/fAqEYpytOc pic.twitter.com/rBLRl3PLKw
— ANI (@ANI) September 17, 2019
डीआरडीओ ने इस मिसाइल को मिराज-2000 एच, मिग-29, मिग-29के, मिग-21 बायसन, एलसीए तेजस और सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमानों में लगाने के लिए विकसित किया है। इस मिसाइल में ठोस ईंधन प्रणोदक का इस्तेमाल किया गया है।
यह मिसाइल सुपर सोनिक गति से हवा में उड़ रहे किसी भी भी लक्ष्य को नेस्तनाबूत कर सकती है।
#WATCH Defence Research & Development Organization (DRDO) yesterday successfully test fired the Astra, air to air missile with a range of over 70 kms. The missile was test fired from a Su-30MKI combat aircraft that took off from an air base in West Bengal. pic.twitter.com/HraxJLGmmj
— ANI (@ANI) September 17, 2019