डीआरडीओ ने दो दिन में मध्यम दूरी की तीन मिसाइल लांच कर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने इस्राइल के साथ मिलकर जमीन से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसे ओडिसा के तटीय सैन्य क्षेत्र से दागा गया। इसकी मारक क्षमता 70 किमी तक की है। इसे इसी तरह की दो अन्य परीक्षण के एक दिन बाद किया गया।
डीआरडीओ के एक अधिकारी के अनुसार, यह परिक्षण सफल रहा। डीआरडीओ ने दो दिन में लगातार तीन मध्यम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस परीक्षण को अनेक स्तरों पर जांचा गया है और यह मिशन की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।
डीआरडीओ अधिकारी के अनुसार, मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआर-एसएएम) को भारतीय एयरफोर्स के लिए सफलतापूर्वक चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से मोबाइल लांचर से लांच किया गया।
भारत को स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ाने की जरुरत:राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को डीआरडीओ को मध्यम दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत की स्वदेशी क्षमता को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर हुआ।
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को दिल से शुभकामना देना चाहता हूं जो इस मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार कर सकने वाली (एमआर-एसएएम) मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण में शामिल थे।