फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drdo successfully test indigenous inertially guided bomb at pokhran range rajasthan

रक्षा क्षेत्र में भारत की एक और उपलब्धि, लक्ष्य ढूंढकर भेदने वाले स्वदेशी गाइडेड बम का सफल परीक्षण

Fri, 24 May 2019 10:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
drdo successfully test indigenous inertially guided bomb at pokhran range rajasthan
स्वदेशी गाइडेड बम का सफल परीक्षण - फोटो : Social Media
डीआरडीओ ने शुक्रवार को रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राजस्थान की पोकरण रेंज में लक्ष्य को तलाशकर भेदने वाले इनर्शियल गाइडेड बम का सफल परीक्षण किया। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित इस 500 किलोग्राम वजनी बम ने सुखोई लड़ाकू विमान से दागे जाने के बाद 30 किलोमीटर दूर लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण रेंज से एसयू-30 एमकेआई विमान से 500 किलोग्राम श्रेणी के इनर्शियल गाइडेड बम का उड़ान परीक्षण किया। गाइडेड बम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य पर काफी सटीक निशाना लगाया। परीक्षण के दौरान मिशन के तहत तय किए गए सभी उद्देश्य पूरे हो गए। यह प्रणाली विभिन्न प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जाने में सक्षम है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गाइडेड बम का परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब दो दिन पहले ही भारतीय वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में सुखोई विमान से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। हवा से सतह पर मार करने में सक्षम इस 2.5 टन वजनी इस मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर की है। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ध्वनि के वेग से करीब तीन गुना अधिक 2.8 मैक गति से लक्ष्य को भेदती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी वायुसेना की ताकत 

500 किलोग्राम श्रेणी वाले गाइडेड बम मिलने से वायुसेना की मारक क्षमता में काफी इजाफा होगा। दरअसल, गाइडेड बम को लक्ष्य से काफी पहले दागा जाता है। लड़ाकू विमान से दागे जाने के बाद यह अपने लक्ष्य को तलाश करते हुए हवा में उसकी तरफ आगे बढ़ता है।

डीआरडीओ लगातार कर रहा परीक्षण 

इससे पहले, डीआरडीओ ने 13 मई को ओडिशा के परीक्षण केंद्र से ‘अभ्यास’- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण में विभिन्न रडारों और इलेक्ट्रो ऑप्टिक प्रणाली के जरिये इसकी निगरानी की गई। 17 मई को नौसेना और डीआरडीओ ने मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed