फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Succeeds, First Test of New Akash Missile Successful

डीआरडीओ को कामयाबी, नई आकाश मिसाइल का पहला परीक्षण सफल

Mon, 25 Jan 2021 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Jan 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
DRDO Succeeds, First Test of New Akash Missile Successful
नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल - फोटो : ANI

डीआरडीओ ने सोमवार को आकाश मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ओडिशा स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से इसे दागा गया। इसे आकाश-एनजी यानी नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल नाम दिया गया है। यह सतह से हवा में मार करने में सक्षम है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए खासतौर से बनाया गया है। सीमाओं पर तनाव व बढ़ते हवाई खतरों को देखते हुए आकाश-एनजी कारगर रहेगी। 

विज्ञापन
 

सभी कसौटी पर खरी उतरी

डीआरडीओ ने बताया कि नई आकाश मिसाइल लक्ष्य पाने में अचूक रही। परीक्षण के दौरान यह सारी कसौटियों पर खरी उतरी। मिसाइल का कमांड कंट्रोल सिस्टम, एवियोनिक्स, एरोडायनैमिक सिस्टम सभी ने ठीक ढंग से काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिसाइल तकनीक में आत्म-निर्भरता के लिए उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों को सराहा

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडु ने मिसाइल तकनीक के मामले में भारत को आत्म-निर्भरता के करीब ले जाने के लिए सोमवार को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता हासिल करना केवल सामरिक रूप से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव के लिहाज से भी जरूरी है।

नायडु ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परिसर में दो केन्द्रों का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि डीआरडीओ के मिसाइल विभाग के वैज्ञानिक अपनी विरासत को बरकरार रखे हुए हैं और उन्होंने नई पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली विकसित की है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नायडु ने 'एक्सपोजीशन ऑफ टेक्नोलॉजी बाय मिसाइल कॉम्प्लेक्स लैबोरेटरी' का भी दौरा किया और कहा कि स्वदेशी उत्पाद देखकर उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हुई।

नायडु ने कहा कि आत्म-निर्भर मिसाइल तकनीक हासिल करने में डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की जबरदस्त प्रगति देखकर मैं देश की सुरक्षा और क्षमता को लेकर एक बार फिर आश्वस्त महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed