फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO says, Developed several techniques to withstand winter on the northern mountains

उत्तरी पहाड़ों पर सर्दी का सामना करने के लिए कई तकनीकें विकसित: डीआरडीओ

Fri, 04 Sep 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
DRDO says, Developed several techniques to withstand winter on the northern mountains
DRDO - फोटो : ट्विटर

चीन से सीमा विवाद के बीच भारतीय सुरक्षाबल सर्दियों में पहाड़ाें पर तैनाती के लिए जरूरी तकनीकों से पूरी तरह लैस हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया, हमने देश के उत्तरी इलाके में पहाड़ों पर तैनाती के लिए कड़ाके की सर्दी झेलने में सक्षम तकनीक विकसित कर ली है। सुरक्षाबलों द्वारा इसका इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


चीन से जारी तनाव के चलते सर्दी के मौसम में पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की तैनाती के सवाल पर डीआरडीओ अध्यक्ष जीएस रेड्डी ने बताया, इस बारे में हमारी तैयारी पूरी है। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बर्फीले तूफान जैसी समस्या से निपटने के लिए सेना तकनीक और साजो-समान से पूरी तरह लैस है।
विज्ञापन


इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित वर्चुअल सेमिनार में रेड्डी ने बताया, सैनिकों के लिए विशेष कपड़े, जूते, खाना तथा खुद को गर्म करने के साधन तैयार हैं। ऐसी तकनीक विकसित हो चुक है जिससे बर्फबारी और बर्फीले तूफान का पूर्वानुमान लग सकता है। देश में ऐसी कई तकनीकें विकसित कर ली गईं हैं जिनका सेना इस्तेमाल भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed