फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO moves testing center of PPE from Gwalior to Delhi

कोरोना से जंग : डीआरडीओ ने पीपीई जांच केंद्र को ग्वालियर से दिल्ली किया स्थानांतरित

Fri, 17 Apr 2020 12:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
DRDO moves testing center of PPE from Gwalior to Delhi
लैब(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश की प्रमुख रक्षा उपक्रम, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने कोरोना महामारी के उपचार में जुटे डॉक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण(पीपीई) को समय पर और तेजी से उपलब्ध कराने के लिए अपने जांच केंद्र को ग्वालियर से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


डीआरडीओ ने आज कहा कि पीपीई किट की तेजी से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उसने ग्वालियर स्थित अपने जांच केंद्र(डीआरडीई) को दिल्ली  स्थित इंस्टीट्यूट आॉफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंस(इनमास) में स्थानांतरित कर दिया है। इस केंद्र को पीपीई की जांच के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है और 10  बैच से भी अधिक वस्तुओं की इस प्रयोगशाला में जांच भी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


इनमास बॉडी सूट और मास्क के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए भी यह पूरी तरह उपयुक्त है। मंत्रालय के अनुसार इन वस्तुओं के 50 से अधिक बैचों को पहले ही इस प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  डीआरडीई(ग्वालियर) जैविक और रासायनिक एजेंटों के खिलाफ पहचान और संरक्षण प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में माहिर है। बयान में कहा गया है कि ग्वालियर प्रयोगशाला अब सिर्फ एचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड को विदेशों से प्राप्त मास्क का परीक्षण करेगी।


डीआरडीओ की परीक्षण प्रक्रियाओं से परिचित एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीपीई किट पर परीक्षण आयोजित करना एक चुनौती भरा काम है और इसमें त्रुटि के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है क्योंकि यह स्वास्थ्यकर्मी की सुरक्षा के बारे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed