{"_id":"5f37c63fd05a9d619242f2b0","slug":"drdo-developed-anti-drone-system-deployed-near-red-fort-on-74th-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की सुरक्षा में लाल किले पर तैनात था एंटी ड्रोन सिस्टम, डीआरडीओ ने किया है विकसित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की सुरक्षा में लाल किले पर तैनात था एंटी ड्रोन सिस्टम, डीआरडीओ ने किया है विकसित
Sat, 15 Aug 2020 05:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 15 Aug 2020 05:07 PM IST
सार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात था एंटी ड्रोन सिस्टम
- डीआरडीओ ने विकसित किया है एंटी ड्रोन सिस्टम
- एंटी ड्रोन सिस्टम किसी भी ड्रोन हमले से बचाने की क्षमता रखता है
- एंटी ड्रोन सिस्टम तीन किलोमीटर तक के माइक्रो ड्रोन्स का पता लगा सकती है
- एंटी ड्रोन सिस्टम 1-2.5 किलोमीटर के दायरे में उसे लेजर की मदद से मार गिराने में सक्षम होता है
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एंटी ड्रोन सिस्टम
- फोटो : social media
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एंटी ड्रोन सिस्टम को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया था। ये एंटी ड्रोन सिस्टम किसी भी ड्रोन हमले से बचाने की क्षमता रखता है। साथ ही छोटे से छोटे ड्रोन को तीन किलोमीटर के दायरे में आने से रोकता है।
विज्ञापन
एंटी ड्रोन सिस्टम एक से ढाई किलोमीटर के दायरे में उसे लेजर की मदद से मार गिराने में सक्षम होता है। डीआरडीओ के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। डीआरडीओ ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो या तो जैमिंग कमांड के माध्यम से माइक्रो ड्रोन्स को नीचे ला सकती है या लेजर पर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार के माध्यम से ड्रोन्स के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण को नुकसान पहुंचा सकती है। एंटी ड्रोन सिस्टम तीन किलोमीटर तक के माइक्रो ड्रोन्स का पता लगा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्रचीर से झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी, लद्दाख में चीन के साथ विवाद, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे कई अहम मुद्दों का जिक्र किया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसी ने लाल किले की चाक चौबंद व्यवस्था की हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उतनी चहल पहल नहीं दिखी, जितनी पहले देखी जाती थी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। लोग दो गज की दूरी का खास ध्यान रखे थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय ने व्यापक तैयारियां की थीं और जरूरी दिशानिर्देश जारी किए थे। प्रवेश के पहले विभिन्न द्वारों पर मास्क और सैनिटाईजर की व्यवस्था की गई थी।