फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr vk Paul says, No mixing of vaccines, everyone will get 2 doses of Covaxin and Covishield

टीकाकरण : क्या लोगों को दी जा सकती है अलग-अलग वैक्सीन की डोज? सरकार ने दिया ये जवाब

Tue, 01 Jun 2021 06:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 06:16 PM IST
सार

नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि एक व्यक्ति को पहली खुराक दूसरे टीके की और दूसरी खुराक किसी और टीके लगाना वैज्ञानिक और सैद्धांतिक रूप से यह संभव है। लेकिन इसकी सिफारिश करना अभी ठीक नहीं है क्योंकि यह स्थिति अभी विकसित हो रही है।

विज्ञापन
Dr vk Paul says, No mixing of vaccines, everyone will get 2 doses of Covaxin and Covishield
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए जिसमें एक व्यक्ति को पहली खुराक कोविशील्ड की तो दूसरी खुराक कोवाक्सिन की लगा दी गई। अब अलग-अलग टीके लगने के बाद कई लोगों ने हंगामा भी कर दिया, वहीं अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह से टीका लगाना सही है या नहीं। जानिए सरकार ने इस बारे में क्या जानकारी दी है...

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि एक व्यक्ति को पहली खुराक दूसरे टीके की और दूसरी खुराक किसी और टीके लगाना वैज्ञानिक और सैद्धांतिक रूप से यह संभव है। लेकिन इसकी सिफारिश करना अभी ठीक नहीं है क्योंकि यह स्थिति अभी विकसित हो रही है। अभी इसके बारे में पुख्ता प्रमाण नहीं हैं और आने वाले समय में ही यह पता चल सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों खुराकों के लिए एक ही प्रकार के टीके दिए जाने हैं। हमें सरकार के एसओपी पर ध्यान देने की जरूरत है। पॉल ने कहा कि टीकों के मिश्रण पर अंतरराष्ट्रीय शोध चल रहा है क्योंकि सकारात्मक प्रभाव की संभावना भी प्रशंसनीय है लेकिन हानिकारक प्रतिक्रिया से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। यह एक अनसुलझा वैज्ञानिक प्रश्न है और विज्ञान ही इसे सुलझाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed