फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. VK Paul said I got the corona vaccine, I am among you today

मैंने लगवाया टीका, आज आपके सामने हूं स्वस्थ : डॉ वीके पॉल

Wed, 20 Jan 2021 08:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Dr. VK Paul said I got the corona vaccine, I am among you today
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई

मैंने कोरोना का टीका लगवाया है। 16 जनवरी को दिल्ली एम्स में मैंने आगे आकर कोवाक्सिन लगवाया था। आज 3 दिन बाद में आप सभी के समक्ष मौजूद हूं। मुझे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है। हां यह जरूर है कि कुछ लोगों में इसका दुष्प्रभाव दिखाई दे सकता है लेकिन वह भी बहुत न के ही बराबर है। यह कहना है नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल का।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ वीके पॉल बोले, टीका पर लगी मेहनत को न होने दे बर्बाद
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ वीके पॉल ने तीन बार हाथ जोड़ते हुए देश से अपील की है कि टीके पर लगी मेहनत को यूं ही बर्बाद ना होने दें। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिन्हें टीके पर कामयाबी नहीं मिली और अब वह भारत से संपर्क में है हमारे वैज्ञानिकों ने कोविड-19 में वह कर दिखाया है जिसकी सराहना जितने भी शब्दों की जाए उतना कम ही है।
विज्ञापन


जरूर लगवाएं टीका, कोरोना की करवट किसी को नहीं पता
डॉक्टर पॉल ने कहा आप सभी से विनती है कि टीका जरूर लगवाएं। कोरोना अब क्या करवट लेगा? इसके बारे में कोई नहीं जानता। हमारी तरह कई देशों में संक्रमण के मामले कम हो गए थे लेकिन फिर ऐसे बढ़ने लगे हैं कि वायरस का खौफ फिर से जिंदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा अगले कुछ दिनों में ही भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र कोविड कवच धारण कर लेगा। हम लोग जल्द से जल्द गैर कोविड चिकित्सीय सेवाओं को पहले की तरह शुरू करना चाहते हैं। इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगे आना चाहिए और मन से डर को निकाल टीका लगवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed